Feb 25, 2023

रंग-रूप : आवश्यकता-अनुरूप


एक कुण्डलिया छंद 

 रंग-रूप : आवश्यकता-अनुरूप   


(बीफ भक्षण पर मेघालय के अर्नेस्ट मावरी- मैं भाजपा में हूँ और बीफ खाता हूँ , १९ फरवरी २०२३ )

राजनीति  का रहा है  सदा  एक  सा  हाल 

कभी फेंकते कीच औ' मलते कभी गुलाल 

मलते  कभी गुलाल,  कभी  चिकनाई-पानी

कभी  उसी के  साथ मिले  ज्यों  चंदन पानी 

हरियाणा    में      कट्टरता    से  गौ  संरक्षण  

मेघालय  में   निः संकोच   बीफ   का  भक्षण  


पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Jhootha Sach

No comments:

Post a Comment