Mar 4, 2023

उलटी पट्टी

उलटी पट्टी 

(संदर्भ : मोदी जी के जन्म दिन पर दिल्ली में '५६ इंची थाली', मेरी ऊर्जा का राज सहजन के पराँठे, रोज दो किलो गाली खाता हूँ )


नेताजी    चालाक    हैं  डालें  ऐसी    रस्म 

सहजन पकड़ाकर हमें , खाते हीरा भस्म 

खाते   हीरा   भस्म,   कहें  गाली खाते हैं 

जबकि  आप  छप्पन  इंची थाली खाते हैं 

कह  जोशी कविराय  राह ऐसी बतलाएं 

हाथों में ले  दो रोटी  सुख से कहा पाएं  


-रमेश जोशी 




पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Jhootha Sach

No comments:

Post a Comment