10-07-2026
ट्रस्ट की कुदृष्टि
( 'चुनाव के बाद उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे' - बंगाल में चुनाव भाषण में अमित शाह- 4 मई 2026 )
हम भी कितने मूर्ख थे किया ट्रस्ट पर ट्रस्ट
भरे हुए थे ट्रस्ट में दुनिया भर के भ्रष्ट
दुनिया भर के भ्रष्ट, बज गया जग में डंका
भक्त अयोध्या और विभीषण लूटे लंका
कह जोशी अब चमत्कार 'चाणक्य' दिखाएं
इनको सीधा करने को उल्टा लटकाएं ।
पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Jhootha Sach
No comments:
Post a Comment