Apr 2, 2026

2026-02-04 कुण्डलिया चोरों के अड्डे


2026-02-04  कुण्डलिया 

चोरों के अड्डे 


शिक्षा सेहत धर्म का मचा हुआ है शोर 

इन तीनों में ही घुसे सबसे ज्यादा चोर 

सबसे ज्यादा चोर, नया कुछ नहीं सिखाएँ 

प्रश्न और उत्तर देकर रट्टे लगवाएँ 

जोशी जाँच दवा में जमकर हिस्सा पाएँ 

चर्बी मिला प्रसाद बाँटकर नोट कमाएँ 


पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Jhootha Sach

No comments:

Post a Comment